सुजानपुर वार्ड-2 के सार्वजनिक शौचालय की हालत पर नगर परिषद सख्त, कमियां दूर करने के दिए निर्देश

सुजानपुर वार्ड-2 के सार्वजनिक शौचालय की हालत पर नगर परिषद सख्त, कमियां दूर करने के दिए निर्देश
सुजानपुर वार्ड-2 के सार्वजनिक शौचालय की हालत पर नगर परिषद सख्त, कमियां दूर करने के दिए निर्देश

Published:

अध्यक्ष नीलम धीमान और उपाध्यक्ष विनय स्याल ने किया वार्ड-2 व 9 का निरीक्षण, खुले कूड़े और गंदगी पर कार्रवाई की चेतावनी

शहर के वार्ड नंबर-2 स्थित सार्वजनिक शौचालय की खराब व्यवस्था को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष नीलम धीमान और उपाध्यक्ष विनय स्याल ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को दोनों जनप्रतिनिधियों ने वार्ड नंबर-2 और वार्ड नंबर-9 का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड-2 के सार्वजनिक शौचालय की स्थिति देखकर उन्होंने चिंता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि शौचालय के टैंक का ढक्कन गायब है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके अलावा विद्युत वायरिंग खुले में लटक रही थी, पानी की मोटर भी गायब मिली और पुरुषों व महिलाओं के लिए बने शौचालय की पहचान के लिए कोई संकेतक नहीं लगाया गया था।

शौचालय में सुरक्षा और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

नगर परिषद अध्यक्ष नीलम धीमान और उपाध्यक्ष विनय स्याल ने कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालय की सभी कमियों को जल्द दूर किया जाए, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के दौरान लोगों के खड़े होने के लिए फुट स्टेप की व्यवस्था भी नहीं की गई है, जिसे भी ठीक करवाया जाना चाहिए।

खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय स्याल ने शहर में जगह-जगह बनाए जा रहे अनधिकृत डंपिंग स्थलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकना नियमों के खिलाफ है। नगर परिषद की ओर से पहले ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की गई है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा स्वच्छता सेवकों को ही दें। सड़क, गली या सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नालियों में गंदा पानी और सब्जी कचरा डालने पर चेतावनी

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि घरों, दुकानों और भवनों से निकलने वाले गंदे पानी को नालियों से जोड़ने की व्यवस्था सही करें। उन्होंने कहा कि खुले में बह रहा पानी गलियों में लगी टाइलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से भी आग्रह किया कि खराब और सड़ी हुई सब्जियां नालियों या नालों में न फेंकें। इसके लिए स्वच्छता सेवकों को कचरा उपलब्ध करवाएं। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने रखीं समस्याएं

निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर-2 के स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों के सामने मांग रखी कि सार्वजनिक शौचालय की रोजाना सफाई करवाई जाए। लोगों ने शौचालय के आसपास बनी कूड़ा डंपिंग साइट हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

लोगों ने कहा कि मुख्य मार्ग पर सफाई व्यवस्था बेहतर होने से आवाजाही आसान होगी और बीमारियों के खतरे से भी बचाव हो सकेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें