हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने 28 जुलाई तक जारी की चेतावनी, कई जिलों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा

Published:

चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान, लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), शिमला ने 22 से 28 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

आईएमडी के अनुसार निम्न जिलों में भारी बारिश के चलते विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है:

22 जुलाई को चंबा और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, ऊना और आसपास के जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का बढ़ा खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण:

लोगों के लिए मौसम विभाग की एडवाइजरी

आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि:

शिमला में सुबह से बारिश, मौसम हुआ सुहावना

राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही।

सोलन में भी सुबह से बारिश, स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को परेशानी

सोलन जिले में भी गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण स्कूली बच्चों को भीगते हुए स्कूल पहुंचना पड़ा, जबकि नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक सोलन सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें