चंबा-तीसा-पांगी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सच्चे जोत में खाई की ओर लटका सामान से भरा ट्रक

चंबा-तीसा-पांगी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सच्चे जोत में खाई की ओर लटका सामान से भरा ट्रक
चंबा-तीसा-पांगी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सच्चे जोत में खाई की ओर लटका सामान से भरा ट्रक

Published:

500 से 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से बचा ट्रक, बुलडोजर और जेसीबी की मदद से किया गया रेस्क्यू; भारी बारिश के चलते मार्ग बंद

चंबा-तीसा-पांगी मार्ग पर सच्चे जोत के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां सामान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गया और खाई की तरफ हवा में लटक गया। गनीमत रही कि ट्रक खाई में गिरने से बच गया और चालक समेत सभी लोग सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार ट्रक चंबा से जरूरी सामान लेकर तीसा होते हुए पांगी की ओर जा रहा था। सच्चे जोत मार्ग पर एक तंग मोड़ के पास अचानक चालक का नियंत्रण ट्रक से हट गया। इसके बाद ट्रक का अगला हिस्सा सड़क से बाहर निकलकर खाई की ओर झूलने लगा।

चट्टान में फंसे टायर ने बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि ट्रक थोड़ा भी आगे खिसकता तो वह करीब 500 से 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरता। लेकिन ट्रक का टायर किनारे मौजूद एक बड़ी चट्टान के बीच फंस गया, जिससे वाहन वहीं रुक गया और बड़ा हादसा टल गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक को खतरनाक स्थिति में लटका हुआ देखा जा सकता है।

बुलडोजर और जेसीबी से निकाला गया ट्रक

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खाई की ओर लटके भारी वाहन को निकालना काफी चुनौतीपूर्ण था। इसके बाद बुलडोजर और जेसीबी मशीनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को धीरे-धीरे सुरक्षित सड़क पर लाया गया।

ट्रक के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

भारी बारिश के चलते मार्ग बंद

हादसे के बाद कुछ समय के लिए चंबा-तीसा-पांगी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक बंद कर दी है।

प्रशासन ने कहा है कि मौसम में सुधार और सड़क की स्थिति सामान्य होने के बाद ही मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा। लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें