'Youth of Spiti' के बैनर तले शांतिपूर्ण प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की उठाई मांग
हिमाचल प्रदेश के स्पीति क्षेत्र में बुधवार को 'Youth of Spiti' के बैनर तले सोनम वांगचुक के समर्थन और कथित NEET पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं ने भी भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए सरकार से छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को शीघ्र और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए उठाई गई सामूहिक आवाज है।
उन्होंने कहा कि यदि संबंधित मुद्दों पर समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
नागरिकों से एकजुट होने की अपील
'Youth of Spiti' के प्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।
प्रदर्शन पूरे समय शांतिपूर्ण रहा और प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखीं।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube