जहालमा नाला पर 8.50 करोड़ से बन रहा पुल जल्द होगा शुरू, उदयपुर-पांगी को मिलेगी राहत

जहालमा नाला पर 8.50 करोड़ से बन रहा पुल जल्द होगा शुरू, उदयपुर-पांगी को मिलेगी राहत
जहालमा नाला पर 8.50 करोड़ से बन रहा पुल जल्द होगा शुरू, उदयपुर-पांगी को मिलेगी राहत

Published:

पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, बीआरओ ने दो-तीन दिन में पुल खोलने का दिया भरोसा

लाहौल-स्पीति जिले के जहालमा नाला पर निर्माणाधीन पुल का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने बुधवार को मौके का दौरा कर सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों से राहत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो से तीन दिनों में पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे उदयपुर और पांगी क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ था पुल

रवि ठाकुर ने बताया कि 29 मई को आई भीषण बाढ़ में जहालमा नाला का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद बीआरओ ने वैकल्पिक मार्ग तैयार कर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल की।

120 मीटर लंबे पुल का निर्माण अंतिम चरण में

उन्होंने बताया कि 120 मीटर लंबे पुल के दोनों ओर एबटमेंट का कार्य पूरा हो चुका है। भारत सरकार की ओर से लगभग 8.50 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण कराया जा रहा है। बीआरओ अधिकारियों ने जानकारी दी कि पुल को अगले दो से तीन दिनों के भीतर लॉन्च कर यातायात के लिए खोलने की तैयारी है।

अस्थायी पुल भी जल्द होगा बहाल

हालिया बाढ़ में नाले पर बनाया गया अस्थायी छोटा पुल भी बह गया था। बीआरओ ने आश्वासन दिया है कि इस पुल को अगले कुछ घंटों में दोबारा चालू कर दिया जाएगा, जिससे दोनों ओर फंसे वाहन, किसान और स्थानीय लोगों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकेगी।

किसानों की लाखों की फसल फंसी

रवि ठाकुर ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण उदयपुर और पांगी क्षेत्र में एक-एक ठेकेदार की करीब 20-20 लाख रुपये मूल्य की सब्जियां फंसी हुई हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सड़क बहाल होते ही सभी वाहनों और कृषि उत्पादों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

बीआरओ के कार्यों की सराहना

रवि ठाकुर ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद बीआरओ की टीमें युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पुल के पूरी तरह शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और आवागमन सुगम बनेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें