सोलन के प्रमोद कुमार को IPPB जनरल इंश्योरेंस अवार्ड, राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

Published:

कंडाघाट के कदौर निवासी प्रमोद कुमार ने 1200 प्रतिशत तक लक्ष्य हासिल कर हिमाचल डाक परिमंडल का बढ़ाया गौरव

तहसील कंडाघाट के ग्राम कदौर निवासी प्रमोद कुमार ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली से हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की ओर से आयोजित जनरल इंश्योरेंस अवार्ड समारोह में उन्हें वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

प्रमोद कुमार को यह सम्मान 22 से 24 अगस्त 2026 तक जयपुर स्थित हयात मानसरोवर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार आईपीपीबी के मुख्य महाप्रबंधक एवं सीएसएमओ गुरूशरण राय बंसल ने दिया।

वर्तमान में प्रमोद कुमार सोलन डाक मंडल में निरीक्षक (C&PG) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वह सहायक अधीक्षक डाकघर, नाहन उपमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। इससे पहले परवाणू उपमंडल में उपमंडलीय अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने आईपीपीबी जनरल इंश्योरेंस अभियानों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

उन्होंने कई अभियानों में निर्धारित लक्ष्य से कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया और कई अवसरों पर 1200 प्रतिशत तक उपलब्धि दर्ज की। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल के स्तर पर भी उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

सेना में भी दे चुके हैं 16 वर्ष सेवाएं

डाक विभाग में आने से पहले प्रमोद कुमार भारतीय सेना में 16 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेना में उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 15 जनवरी 2014 को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया था।

शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय

प्रमोद कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कदौर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन और सिरमौर से वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा पूरी की तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन से स्नातक की डिग्री हासिल की।

छात्र जीवन में वह एबीवीपी सोलन से जुड़े रहे। वर्तमान में वह भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल डाक कर्मचारी महासंघ, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

प्रमोद कुमार की पहचान एक राष्ट्रवादी चिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक के रूप में भी है। साधारण परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करना उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी यह उपलब्धि ग्राम कदौर सहित पूरे जिला सोलन और हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय बनी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें