मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

छुट्टियों के चलते 30 हजार श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

सार

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में रविवार और छुट्टियों के चलते श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

1 मिनट
छुट्टियों के चलते 30 हजार श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

नैना देवी (बिलासपुर): हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में रविवार और छुट्टियों के चलते श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों— पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल से पहुँचे लगभग 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया।

आस्था का आलम यह था कि दोपहर की आरती तक श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर के फ्लाई ओवर को पार कर सेक्टर नंबर 3 तक पहुँच गईं।

भीड़ की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुबह 4:00 बजे ही गर्भगृह के द्वार खोल दिए थे। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। जय माता दी के जयकारों से पूरी पहाड़ी गुंजायमान रही।

भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर न्यास ने कड़े प्रबंध किए थे। मंदिर के भीतर एक्स-सर्विसमैन (पूर्व सैनिकों) की तैनाती की गई थी, जबकि मंदिर परिसर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने मोर्चा संभाला। सुरक्षाकर्मियों ने सुनिश्चित किया कि सभी श्रद्धालु लाइनों में लगकर सुव्यवस्थित तरीके से माता के दर्शन करें।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें