चिकन कॉर्नर में पुलिस की रेड, 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद; आरोपी गिरफ्तार

चिकन कॉर्नर में पुलिस की रेड, 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद; आरोपी गिरफ्तार
चिकन कॉर्नर में पुलिस की रेड, 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Published:

शिमला I

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत झाकड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झाकड़ी बाजार स्थित एक चिकन कॉर्नर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना झाकड़ी की टीम क्षेत्र में गश्त और आबकारी अधिनियम के तहत चेकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेहड़ी मार्केट स्थित एक दुकान (चिकन कॉर्नर) में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान की नियमानुसार तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दुकान के अंदर से 06 पेटियां अंग्रेजी शराब (मार्का रॉयल जनरल व्हिस्की) बरामद की गईं। प्रत्येक पेटी में 12 बोतलें थीं, जिससे कुल बरामदगी 72 बोतलों तक पहुंच गई।

शराब की इस खेप के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान नोखी राम पुत्र बहादुर सिंह, निवासी गांव चांदपुर, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। जब पुलिस ने आरोपी से शराब से संबंधित वैध दस्तावेज या परमिट दिखाने को कहा, तो वह कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया।

पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका वितरण कहां किया जाना था।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें