ऊना के 22 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में लगाया फंदा, सैलून में करता था काम

ऊना के 22 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में लगाया फंदा, सैलून में करता था काम
ऊना के 22 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में लगाया फंदा, सैलून में करता था काम

Published:

हमीरपुर I

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले प्रतापनगर क्षेत्र की है, जहां शनिवार देर रात युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

मृतक की पहचान विशाल (22), निवासी अंबोटा, तहसील गगरेट, जिला ऊना के रूप में हुई है। विशाल पिछले कुछ समय से हमीरपुर में रहकर एक सैलून में कार्य कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, विशाल प्रतापनगर में एक किराये के कमरे में रह रहा था। शनिवार रात जब काफी देर तक उसके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। कमरे के भीतर विशाल का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर थाना हमीरपुर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।पुलिस ने ऊना में रह रहे विशाल के परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी है।शुरुआती जांच में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विशाल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बारे में अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। मात्र 22 साल की उम्र में विशाल अपने परिवार का सहारा बनने के लिए हमीरपुर आया था, लेकिन इस आकस्मिक घटना ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें