अवैध खनन मामले में विधायक आशीष शर्मा के भाई और चाचा को मिली जमानत, 17 दिन बाद जेल से रिहा

अवैध खनन मामले में विधायक आशीष शर्मा के भाई और चाचा को मिली जमानत, 17 दिन बाद जेल से रिहा
अवैध खनन मामले में विधायक आशीष शर्मा के भाई और चाचा को मिली जमानत, 17 दिन बाद जेल से रिहा

Published:

हमीरपुर I

हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा के परिवार के लिए राहत की खबर आई है। पुंघ खड्ड में बंद स्टोन क्रशर से कथित अवैध खनन मामले में गिरफ्तार विधायक के चाचा प्रवीण शर्मा और भाई उमेश शर्मा को शनिवार को सेशन जज हमीरपुर की अदालत से नियमित जमानत मिल गई है। दोनों आरोपियों ने 17 दिन सलाखों के पीछे बिताए।

यह मामला 13 अगस्त 2025 का है, जब सुजानपुर पुलिस थाना के तहत पुंघ खड्ड में एक बंद स्टोन क्रशर पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पत्थर, बजरी और मशीनरी को अपने कब्जे में लिया था।

पुलिस ने इस मामले में विधायक के सगे भाई, चाचा और दो अन्य कर्मियों को आरोपी बनाया था। मामले में दो अन्य कर्मचारियों को पहले ही 19 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। लेकिन, प्रवीण और उमेश शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 16 अप्रैल तक सरेंडर करने के आदेश दिए थे।

आरोपियों ने 15 अप्रैल को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद एसीजीएम अदालत ने उन्हें पहले पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। शनिवार को सेशन जज की अदालत में दलीलें सुनने के बाद दोनों को नियमित जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए गए। जमानत मिलने के बाद विधायक आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

विधायक ने कहा, "वर्तमान सरकार और उनके एजेंट बने अधिकारी अपनी बर्बादी से पहले निर्दोष लोगों पर झूठे केस दर्ज कर रहे हैं। जनता को प्रताड़ित करने वाले ये कृत्य ही सरकार के पतन का कारण बनेंगे। हमें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है और आज न्याय की जीत हुई है।"

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें