मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

राज्यपाल से मिले राज्य निर्वाचन आयुक्त, चुनावों की तैयारियों पर दी जानकारी

सार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची शुक्रवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले।

1 मिनट
राज्यपाल से मिले राज्य निर्वाचन आयुक्त, चुनावों की तैयारियों पर दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची शुक्रवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले। राजभवन में मुलाकात के दौरान खाची ने राज्यपाल को बंद लिफाफे में चुनाव से संबंधित रिपोर्ट सौंपी है। सूत्रों के हवाले से जानकारी दें तो एक पेज पर दो पैराग्राफ में चुनाव को लेकर उन्होंने स्थिति स्पष्ट की है।

आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बैलेट पेपर की छपाई की गई है, वोटर लिस्ट भी तैयार है और वार्डों का पुनर्गठन भी हो चुका है। पत्र में मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने की भी बात कही गई है। जनवरी में पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, ऐसे में चुनाव कराना सांविधानिक बाध्यता है।

राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव के लिए तैयार है, लेकिन राज्य सरकार के सहयोग के बिना चुनाव कराना संभव नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव सामग्री ले जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक उठाई नहीं गई है। पत्र में कहा गया है कि अगर समय पर चुनाव नहीं होते है तो असांविधानिक होगा।

इस खबर को शेयर करें