शिक्षक की शर्मनाक करतूत; नौवीं की छात्रा से 'यौन स्पर्श' के आरोप में मामला दर्ज, शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद पुलिस की कार्रवाई

Published:

चम्बा।

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के अंतर्गत चुराह उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन स्पर्श (Sexual Touch) करने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

यह कार्रवाई स्कूल के प्रधानाचार्य की शिकायत और शिक्षा विभाग के हस्तक्षेप के बाद अमल में लाई गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और यौन स्पर्श कर रहा था। हिम्मत जुटाकर छात्रा ने शिक्षक की इन हरकतों की जानकारी अपने पिता को दी।

बेटी की बात सुनकर पिता ने तुरंत स्कूल के प्रधानाचार्य और यौन उत्पीड़न समिति (ICC) को मोबाइल के माध्यम से सूचित किया। हालांकि, शुरुआत में पिता की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चम्बा को दी। विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच के आदेश जारी किए। शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से मिले निर्देशों के बाद, प्रधानाचार्य ने औपचारिक रूप से पुलिस को शिकायत सौंपी।

पुलिस ने प्रधानाचार्य की शिकायत और विभाग के निर्देशों के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब छात्रा के बयान दर्ज करने और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में जुट गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया आरोपी शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। किसी भी सूरत में नाबालिगों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें