सिरमौर पुलिस की बड़ी सफलता: नाहन SIU टीम ने अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस के साथ शातिर दबोचा

सिरमौर पुलिस की बड़ी सफलता: नाहन SIU टीम ने अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस के साथ शातिर दबोचा
सिरमौर पुलिस की बड़ी सफलता: नाहन SIU टीम ने अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस के साथ शातिर दबोचा

Published:

पांवटा साहिब

जिला सिरमौर पुलिस की SIU (विशेष अन्वेषण इकाई) और साइबर सेल नाहन की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुरुवाला थाना क्षेत्र के तहत एक युवक से अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि मेहरुवाला निवासी मेहरबान उर्फ अरबाज (22), पुत्र कमरुदीन, लंबे समय से इलाके में अवैध पिस्टल और देसी कट्टों की खरीद-फरोख्त (तस्करी) में संलिप्त है। सूचना के अनुसार आरोपी एक शातिर अपराधी प्रवृत्ति का युवक है और वर्तमान में भी उसके पास अवैध हथियार मौजूद था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने मेहरबान के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल, 02 मैगजीन ,08 जिंदा रौंद (कारतूस) बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 30 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह हथियार कहाँ से लाया था और इलाके में किसे सप्लाई करने वाला था।

एसपी सिरमौर ने पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें