धर्मशाला।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बैडमिंटन खेल के इतिहास में पहली बार एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के उन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से नवाजा गया,
जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है।
समारोह में एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रविशंकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और लाइफटाइम अचीवमेंट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह अनुशासन और नेतृत्व की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कांगड़ा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने जानकारी दी कि जिले के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतने बड़े स्तर पर पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। कुल 55 खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख खिलाड़ी
उर्वशी थापा, तन्मय आर्य, राजवीर सिंह राणा, आराध्या चौधरी, आरव महाजन, अनुश्री बिश्नोई, हसीना बेगम, तक्ष महाजन, करण शर्मा, भारती शर्मा, ज्योतिष्का, हरजीव सिंह, रूबी कटनोरिया, सिमरन पण्डिता, ओ.
सी. राठौर, रीना राठौर, बलवीर ठाकुर, विजय ठाकुर, मनीष कुमार राणा, अनिल जरियाल, अक्षिता चौधरी, सरिता शर्मा, संजना कंवर, अमृता ठाकुर, अवनी ठाकुर, शौर्य यादव, पलक यादव, निशा ठाकुर, संजय आचार्य, तिलक ठाकुर, सुनील कुमार टाटा, सुनील सिंह ठाकुर, शशि ठाकुर समेत कई अन्य दिग्गजों को सम्मानित किया गया।
संघ के प्रधान सुनील मनोचा और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके कोचों का कठिन परिश्रम और माता-पिता का अटूट सहयोग है। संघ ने भविष्य में खिलाड़ियों के उत्थान के लिए और भी बेहतर प्रशिक्षण शिविर और कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर रोज पब्लिक स्कूल सुलियाली के प्रबंध निदेशक संजय, विशाल मिश्रा, सुमन शर्मा, सर्व चंद धीमान, आरसी कटोच, रवींद्र कपूर, गौरव चड्ढा और संदीप ढींगरा सहित बैडमिंटन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।