SFI कार्यकर्ता सिया गुलेरिया की हत्या पर फूटा गुस्सा: SFI ने कानून-व्यवस्था और बढ़ते नशे को लेकर सरकार को घेरा

Published:

शिमला।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने सरकाघाट के गोपालपुर में अपनी कार्यकर्ता और 19 वर्षीय छात्रा सिया गुलेरिया की दिनदहाड़े हुई नृशंस हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। SFI ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

SFI के अनुसार, सरकाघाट के नैण गांव की निवासी और BBA प्रथम वर्ष की छात्रा सिया गुलेरिया अपनी परीक्षा देने कॉलेज जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइक सवार हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।

SFI-HPU परिसर अध्यक्ष योगी सिंघानिया और सचिव मुकेश कुमार ने संयुक्त बयान में कहा कि यह वाकया न केवल दर्दनाक है, बल्कि देवभूमि में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की पोल खोलता है।

SFI ने दावा किया है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्यारा शराब और हेरोइन (चिट्टा) के नशे में धुत था। संगठन ने इसे प्रदेश में फैल रहे नशे के घातक जाल का नतीजा बताया है।

हिमाचल में नशे का बढ़ता ग्राफ सिर्फ कानून-व्यवस्था का मसला नहीं है, बल्कि बेरोजगारी और नौजवानों में बढ़ती मायूसी का परिणाम है। नशा माफिया खुलेआम युवाओं का भविष्य तबाह कर रहा है, लेकिन प्रशासन का रवैया ढीला है। — SFI राज्य कमेटी

सिया गुलेरिया की हत्या में शामिल सभी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए फांसी जैसी कड़ी सजा दी जाए। प्रदेश में जड़ जमा चुके नशा माफिया के खिलाफ निर्णायक युद्ध शुरू किया जाए। नौजवानों को नशे से दूर रखने के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं और जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।

SFI ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और स्पष्ट किया है कि संगठन इस मामले में इंसाफ मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा। संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि अपराधियों को सख्त सजा और नशा माफिया पर लगाम नहीं लगाई गई, तो SFI प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें