बिलासपुर: तीन दिवसीय ऐतिहासिक रुक्मणी कुंड मेले का आगाज, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ

Published:

बिलासपुर।

जिला बिलासपुर के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल माता रुक्मणी कुंड में बैसाखी के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रदेश के नगर व ग्राम नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर माता रुक्मणी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

जनसमूह को संबोधित करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि रुक्मणी कुंड का मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मां रुक्मणी के उस महान त्याग की गाथा है, जिसने समाज के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही महिलाओं ने परिवार और समाज के उत्थान के लिए अद्वितीय समर्पण दिखाया है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और समानता का भाव विकसित करें।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बजट 2026-27 का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही है।

उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा मछुआरों की रॉयल्टी को 15% से घटाकर अब मात्र 1% कर दिया गया है। साथ ही मछली का न्यूनतम समर्थन मूल्य 100 रुपये प्रति किलो और प्रजनन काल के लिए 3500 रुपये की सम्मान निधि का प्रावधान किया गया है।

गाय के दूध का मूल्य 51 से बढ़ाकर 61 रुपये और भैंस के दूध का मूल्य 61 से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर किया गया है। प्राकृतिक गेहूं, मक्की और हल्दी के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित किया गया है।

क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुए धर्माणी ने कहा कि रुक्मणी कुंड न केवल धार्मिक बल्कि पेयजल और सिंचाई की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने एसडीएम झंडूता को निर्देश दिए कि इस पवित्र स्थल के समग्र विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाए। साथ ही यहाँ निर्मित सामुदायिक भवनों और स्नानागारों के उचित रखरखाव और पारदर्शितापूर्ण संचालन पर जोर दिया।

मंत्री ने बताया कि औहर क्षेत्र में एक बड़ी पर्यटन इकाई स्थापित की जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी 2 मेगावाट तक के सोलर प्लांट पर 40% उपदान (Subsidy)।

सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार ने कठोर कदम उठाकर 3800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा, बीडीओ संजीव कुमार, राजेश ठाकुर बिट्टू सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें