जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का धमाका, दिल्ली को 9 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश

Published:

शिमला।

चंडीगढ़ की सरजमीं पर पहली बार आयोजित हो रही जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (JPL) में 'हिमाचल मीडिया वॉरियर्स' ने अपने विजय रथ को जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एकतरफा मुकाबले में हिमाचल की टीम ने दिल्ली मीडिया को 9 विकेट के विशाल अंतर से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर दिल्ली मीडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, हिमाचल के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे दिल्ली के बल्लेबाज टिक नहीं सके। निर्धारित 20 ओवरों में दिल्ली की टीम महज 81 रन ही बना सकी। हिमाचल मीडिया वॉरियर्स के गेंदबाजों ने किफायती स्पेल डालते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया।

82 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल मीडिया वॉरियर्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए और मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। हिमाचल ने मात्र 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रचंड जीत के साथ ही हिमाचल टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली प्रमुख टीम बन गई है।

इस विशेष अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हिमाचल के कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा पत्रकार समाज की सेवा में दिन-रात जुटे रहते हैं। ऐसे व्यस्त जीवन के बीच खेल आयोजन उन्हें नई ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करते हैं। हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का प्रदर्शन काबिले-तारीफ है और मैं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूँ।

इस लीग का सफल आयोजन यूनाइटेड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अर्शदीप समर और वरिष्ठ पत्रकार मोहित प्रेम शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजक अर्शदीप समर ने बताया कि यह जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग का पहला संस्करण है। इसे अब हर साल नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा ताकि पत्रकारों को एक साझा मंच मिल सके और आपसी जुड़ाव मजबूत हो।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें