मां ज्वालामुखी शक्तिपीठ से राष्ट्रीय बजरंग दल ने शुरू किया 'हिंदू ही आगे' महाअभियान, 25 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

Published:

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने मां ज्वालामुखी के दर्शन कर अभियान का शुभारंभ किया, सनातन संस्कृति के संरक्षण और जनजागरण पर दिया जोर।

राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर में पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन के राष्ट्रव्यापी 'हिंदू ही आगे' महाअभियान की शुरुआत की घोषणा की।

मनोज कुमार ने बताया कि यह महाअभियान गुरु पूर्णिमा से विजयदशमी तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशभर में लगभग 25 करोड़ लोगों तक पहुंचकर सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनसंपर्क को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि संगठन प्रत्येक हिंदू तक अन्न, सुरक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश पहुंचाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाएगा। उनके अनुसार, मां ज्वालामुखी शक्तिपीठ से इस अभियान का शुभारंभ होना संगठन के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु और मां भगवती का आशीर्वाद लेकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की पवित्र भूमि है तथा संगठन का उद्देश्य देशभर के हिंदुओं को एकजुट कर सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित करना है।

मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर आत्मरक्षा के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें