लाहौल–स्पीति में निर्माणाधीन मुद–भावा सड़क परियोजना का SDO तेनज़िन शेरब ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता, सुरक्षा और कार्य प्रगति की समीक्षा।
लगातार हो रही भारी बारिश और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद मुद–भावा सड़क निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार निरंतर जारी है। इसी क्रम में SDO तेनज़िन शेरब ने अपने कर्मचारियों के साथ निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति के साथ आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान SDO तेनज़िन शेरब ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और प्रतिकूल मौसम में अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बारिश के बावजूद निर्माण कार्य में लगी पूरी टीम समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने सभी कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा और मेहनत की सराहना करते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन का उद्देश्य सड़क निर्माण कार्य को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करना है, ताकि मुद–भावा क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम सड़क संपर्क उपलब्ध हो सके। इस परियोजना के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों के आवागमन के साथ-साथ क्षेत्र के विकास और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube