नारी शक्ति का सम्मान नहीं, सशक्त नेतृत्व का अधिकार—मोदी सरकार ने इतिहास रचा : रमा ठाकुर

नारी शक्ति का सम्मान नहीं, सशक्त नेतृत्व का अधिकार—मोदी सरकार ने इतिहास रचा :  रमा ठाकुर
नारी शक्ति का सम्मान नहीं, सशक्त नेतृत्व का अधिकार—मोदी सरकार ने इतिहास रचा : रमा ठाकुर

Published:

धर्मशाला।

भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी रमा ठाकुर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया एक ऐतिहासिक, दूरदर्शी और परिवर्तनकारी निर्णय बताते हुए कहा कि यह कानून देश की आधी आबादी को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि वास्तविक राजनीतिक शक्ति प्रदान करने वाला है।

उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में पारित यह संवैधानिक संशोधन लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करता है, जो भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने वाला निर्णय है।

रमा ठाकुर ने तीखे शब्दों में कहा कि दशकों तक महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाली कांग्रेस और अन्य दल केवल वादों तक सीमित रहे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे जमीनी हकीकत में बदलकर दिखाया है। यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की राजनीति में सोच और व्यवस्था दोनों को बदलने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि आज भारत में महिला शक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है करोड़ों महिला मतदाता लोकतंत्र को मजबूत कर रही हैं, पंचायतों में लगभग आधी भागीदारी महिलाओं की है,लेकिन संसद और विधानसभाओं में उनका प्रतिनिधित्व अभी भी अपेक्षाकृत कम है।

इसी असंतुलन को खत्म करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक निर्णायक समाधान है। रमा ठाकुर ने केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के जीवन स्तर को बदलने के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं

उज्ज्वला योजना से करोड़ों माताओं को धुएं से मुक्ति मिली

जल जीवन मिशन ने घर-घर पानी पहुंचाया, मुद्रा योजना ने महिलाओं को स्वरोजगार की शक्ति दी,और जनधन खातों के माध्यम से आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण की निर्णायक भागीदार बनें।जब निर्णय लेने वाली कुर्सी पर महिलाएं बैठेंगी,

तो शासन अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जनहितकारी बनेगायह बदलाव देश की दिशा तय करेगा।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए रमा ठाकुर ने कहा कि केवल बयानबाजी से महिला सशक्तिकरण नहीं होगा, बल्कि इस ऐतिहासिक कानून को जल्द से जल्द लागू करने के लिए ठोस और स्पष्ट कदम उठाने होंगे।

रमा ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि नए भारत की नई तस्वीर है—जहां महिलाएं नेतृत्व करेंगी, निर्णय लेंगी और देश को विकास के नए शिखर तक ले जाएंगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें