शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारकंडा में 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख नकद के साथ तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कुमारसैन के अंतर्गत नारकंडा क्षेत्र में पुलिस ने एक इनोवा कार से 9.28 किलोग्राम अफीम और ₹12 लाख की नकद राशि बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने नेपाल मूल के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम नारकंडा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि एक इनोवा वाहन में तीन व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने बिना समय गंवाए नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को तलाशी के लिए रोका।

स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब वाहन की गहनता से तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। वाहन के भीतर से कुल 9.28 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। नशीले पदार्थ के साथ-साथ पुलिस ने 12 लाख रुपये की नकद राशि भी जब्त की है, जिसके स्रोत के बारे में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। एन बहादुर उर्फ राजू (41 वर्ष) पुत्र रवि लाल, निवासी गांव घरती, जाजरकोट, नेपाल, चक्रा बहादुर (25 वर्ष) पुत्र पूर्ण बहादुर, निवासी गांव नलगार, जाजरकोट, नेपाल, मोहन साही (44 वर्ष) पुत्र चक्र बहादुर शाही, निवासी गांव दांग, भरतपुर, नेपाल।

पुलिस थाना कुमारसैन में आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 27/2026 के तहत ND&PS Act की धारा 18 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है।

यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अफीम की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें