हिमाचल दिवस पर DC अपूर्व देवगन की टीम और SDM स्मृतिका नेगी को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान

हिमाचल दिवस पर DC अपूर्व देवगन की टीम और SDM स्मृतिका नेगी को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान
हिमाचल दिवस पर DC अपूर्व देवगन की टीम और SDM स्मृतिका नेगी को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान

Published:

मंडी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 की भीषण आपदा के दौरान मानवता की सेवा और बेहतरीन प्रशासनिक कौशल दिखाने वाले अधिकारियों को 'सिविल सर्विस अवार्ड' देने की घोषणा की है।

इस वर्ष यह सम्मान मंडी जिला प्रशासन और एसडीएम (बल्ह) स्मृतिका नेगी को प्रदान किया जाएगा। आगामी 15 अप्रैल को किन्नौर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन्हें सम्मानित करेंगे।

वर्ष 2025 में मंडी जिला के सराज, गोहर, करसोग और धर्मपुर क्षेत्रों में कुदरत ने भारी तबाही मचाई थी। इस दौरान उपायुक्त (DC) अपूर्व देवगन के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने दिन-रात राहत कार्य चलाए।

सराज में जब संपर्क पूरी तरह कट गया था, तब एएसपी सागर चंद्र शर्मा कई किलोमीटर पैदल चलकर वहां पहुंचे थे। तहसीलदार रजत सेठी ने सराज में मोर्चा संभाला, जबकि उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने हवाई मार्ग से पहुंचकर पर्यटकों को रेस्क्यू करने और राहत सामग्री पहुंचाने के कार्यों की निगरानी की।

गोहर के स्यांज क्षेत्र में आपदा के समय एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी के पास अतिरिक्त कार्यभार था। उन्होंने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था संभाली, बल्कि मानवीय संवेदना की भी अनूठी मिसाल पेश की।

आपदा में अपने माता-पिता और दादी को खो चुकी मासूम नितिका को 'चाइल्ड ऑफ स्टेट' का दर्जा दिलाने में स्मृतिका नेगी की सबसे अहम भूमिका रही। उन्होंने स्वयं कागजी प्रक्रिया पूरी कर नितिका के खाते खुलवाए और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित किया। आपदा के बीच मरीजों को घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किए।

मंडी जिला प्रशासन को यह सम्मान केवल आपदा प्रबंधन के लिए ही नहीं, बल्कि जनहित की अन्य योजनाओं के लिए भी मिल रहा है। प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर शुरू की गई 'अपना पुस्तकालय' योजना की सरकार ने विशेष रूप से सराहना की है।

15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर उपायुक्त अपूर्व देवगन मंडी जिला प्रशासन की ओर से और स्मृतिका नेगी व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें