शिमला में सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल: बदहाल सड़कों और 'मित्रों के राज' पर घेरा

शिमला में सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल: बदहाल सड़कों और 'मित्रों के राज' पर घेरा
शिमला में सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल: बदहाल सड़कों और 'मित्रों के राज' पर घेरा

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सरकार की नीतियों और चुनाव से पहले दी गई 10 गारंटियों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जनता से वादाखिलाफी करने के गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केवल झूठ और झूठे वादों के दम पर सत्ता हथियाई है। उन्होंने सरकार की प्रमुख गारंटियों पर सवाल उठाते हुए कहा महिलाओं को सम्मान राशि 1500 रुपए देने का वादा अब तक अधूरा है।

300 यूनिट मुफ्त बिजली मिली और न ही युवाओं को पांच लाख रोजगार का वादा पूरा हुआ। केशव चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 'मिशन रिपीट' की बात कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि जनता के आक्रोश के आगे यह मिशन कभी पूरा नहीं होगा।

प्रदर्शन के दौरान प्यार सिंह कंवर ने विशेष रूप से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की दयनीय स्थिति पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में विकास पूरी तरह ठप है सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं नाममात्र की रह गई हैं, जिससे जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

प्यार सिंह कंवर ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में विकास नहीं बल्कि ‘मित्रों का राज’ चल रहा है। उन्होंने कटाक्ष किया कि संभवतः शिमला ग्रामीण के विधायक मुख्यमंत्री की ‘मित्र सूची’ में शामिल नहीं हैं, जिसके कारण इस क्षेत्र के काम रुके हुए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की बदहाली की जिम्मेदारी से वहां के जनप्रतिनिधि और मंत्री भाग नहीं सकते।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही गारंटियों को लागू नहीं किया और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में गति नहीं लाई, तो आने वाले समय में भाजपा इस आंदोलन को और उग्र करेगी और गांव-गांव जाकर सरकार की विफलताओं का पर्दाफाश करेगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें