मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

पंडोह डैम से छोड़ा गया 20,000 क्यूसेक पानी, मंडी–हमीरपुर–कांगड़ा में अलर्ट जारी

सार

हिमाचल में भारी बारिश के अलर्ट के बाद पंडोह डैम से करीब 20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में अलर्ट जारी कर लोगों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है।

2 मिनट
पंडोह डैम से छोड़ा गया 20,000 क्यूसेक पानी, मंडी–हमीरपुर–कांगड�़ा में अलर्ट जारी

भारी बारिश के अलर्ट के बाद ब्यास नदी का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए गेट खोले गए, लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील।

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन दिनों के लिए भारी बारिश के अलर्ट के बाद एहतियात के तौर पर पंडोह डैम से करीब 20,000 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के जलस्तर को नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है।

डैम से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के चलते मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की गई है।

डैम से नियंत्रित जल प्रवाह

पंडोह डैम के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि डैम के पीछे से जितना पानी आ रहा है, लगभग उतना ही पानी आगे छोड़ा जा रहा है ताकि जलस्तर संतुलित बना रहे। वर्तमान में डैम के दो गेट खोले गए हैं।

उन्होंने बताया कि बग्गी सुरंग की क्षमता 9,000 क्यूसेक है, लेकिन फिलहाल लगभग 4,000 क्यूसेक पानी ही डैहर पावर हाउस की ओर भेजा जा रहा है।

सिल्ट बढ़ने पर उत्पादन पर असर

अधिकारियों के अनुसार यदि डैम में सिल्ट की मात्रा बढ़ती है तो बग्गी सुरंग को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है, जिससे डैहर पावर हाउस में बिजली उत्पादन भी प्रभावित होगा।

अर्ली वार्निंग सिस्टम सक्रिय

इस वर्ष ब्यास नदी किनारे पंडोह से मंडी तक अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया गया है, जो पानी छोड़े जाने से पहले सायरन के माध्यम से लोगों को चेतावनी देता है। इसके अलावा बीबीएमबी का प्रचार वाहन भी लगातार लोगों को सतर्क कर रहा है।

प्रशासन की अपील

बीबीएमबी और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ब्यास नदी और नालों के किनारे न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

facebook

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें