पुलिस थाना डमटाल की कार्रवाई – 114.2 ग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना डमटाल की कार्रवाई – 114.2 ग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना डमटाल की कार्रवाई – 114.2 ग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Published:

नूरपुर

पुलिस जिला नूरपुर की CIA टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। डमटाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदरोया बैरियर के पास पुलिस ने दो तस्करों को 114.2 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जिला चंबा के निवासी बताए जा रहे हैं।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और नशा विरोधी अभियान पर तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कंडवाल, भदरोया और डमटाल के पास एनएच-44 पर दो व्यक्ति एक कैरी बैग में भारी मात्रा में चरस लेकर ग्राहकों की तलाश में बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और भदरोया एक्साइज बैरियर के समीप दबिश दी।

तलाशी के दौरान संदिग्ध पाए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान बलदेव (44 वर्ष) पुत्र नन्द लाल, निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह, जिला चंबा। जीत (40 वर्ष) पुत्र लोभी, निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह, जिला चंबा।

पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कैरी बैग से 114.2 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ थाना डमटाल में ND&PS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नूरपुर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। यह कार्रवाई हमारे निरंतर चल रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है। हम आम जनता से भी अपील करते हैं कि वे ऐसी अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क के अन्य सूत्रों को खंगाल रही है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें