विधायक इंद्र सिंह गांधी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, बजट के अभाव पर सरकार को घेरा

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, बजट के अभाव पर सरकार को घेरा
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, बजट के अभाव पर सरकार को घेरा

Published:

मंडी।

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने क्षेत्र की बदहाल स्थिति और ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर मंडी के उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने सोमवार को उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र की लंबित सड़कों, पुलों और पेयजल परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

सरकार के दावे केवल कागजों तक सीमित

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता मंचों से विकास के जो दावे कर रहे हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे इन कार्यों के बारे में अधिकारियों से पूछते हैं, तो एक ही जवाब मिलता है—"बजट उपलब्ध नहीं है।"

गांधी ने कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार को यह समझना चाहिए कि केवल अपने चहेतों और करीबियों को लाभ पहुँचाना विकास नहीं है। असली विकास तब होता है जब मूलभूत सुविधाएँ गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुँचें।

अधूरे कार्यों की लंबी सूची

विधायक ने कई प्रमुख विकास कार्यों का जिक्र किया जो बजट के अभाव में अधर में लटके हुए हैं। टांवा–कुम्मी, भियूरा स्टोह दोहल, रत्ती ढागू, लूनापानी–हवेली मांडल, जीरो प्वाइंट–बटाहण और गम्भर पुल–पतरेंग कोटीघेरी जैसी महत्वपूर्ण सड़कें।

चण्डयाल सुहैल पुल, पेडी पस्ता पुल, मुख्यमंत्री लोक भवन लेदा, वेटनरी भवन, आईटीआई गगल और ई-किसान भवन लूनापानी। बल्ह घाटी मध्यम सिंचाई परियोजना का सुचारू संचालन और कई गांवों में गंभीर पेयजल संकट।

आंदोलन की चेतावनी

इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और रुकी हुई योजनाओं के लिए बजट जारी नहीं किया गया, तो वे जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री पवन, सुकन्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें