मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की जांच अब CBI के हवाले; छात्रों को मिलेगी फीस वापस

सार

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है।

2 मिनट
NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की जांच अब CBI के हवाले; छात्रों को मिलेगी फीस वापस

नई दिल्ली।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। 3 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा को आधिकारिक रूप से रद्द (Cancel) कर दिया गया है।

पेपर लीक और धांधली के गंभीर आरोपों की जांच अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) करेगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी

सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। NTA ने स्पष्ट किया है कि वह जांच में सीबीआई को पूरा सहयोग देगी। जांच के लिए जरूरी सभी डिजिटल रिकॉर्ड, दस्तावेज और सामग्री एजेंसी को उपलब्ध कराई जाएगी।

इस कदम का उद्देश्य पेपर लीक के पीछे सक्रिय किसी भी गिरोह या नेटवर्क का पर्दाफाश करना और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को बहाल करना है।

छात्रों के लिए राहत: फीस होगी वापस, दोबारा नहीं करना होगा पंजीकरण

परीक्षा रद्द होने से प्रभावित हुए लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर यह है कि उन्हें किसी भी वित्तीय या प्रक्रियात्मक बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा जो परीक्षा शुल्क छात्र पहले ही जमा कर चुके हैं, वह उन्हें वापस (Refund) कर दिया जाएगा।

दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को किसी भी नए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। उनका पुराना डेटा ही मान्य रहेगा। दोबारा परीक्षा के लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। NTA अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके इस परीक्षा का पुन: आयोजन करेगी।

कब होगी दोबारा परीक्षा?

NTA ने कहा है कि परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया जा चुका है। हालांकि, नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि सीबीआई जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट और प्रशासनिक तैयारियों के बाद जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें