हिमाचल बजट 2026-27: दूध और फसलों के दाम बढ़े, किसान आयोग का गठन कर किसानों को बड़ी राहत

हिमाचल बजट 2026-27: दूध और फसलों के दाम बढ़े, किसान आयोग का गठन कर किसानों को बड़ी राहत
हिमाचल बजट 2026-27: दूध और फसलों के दाम बढ़े, किसान आयोग का गठन कर किसानों को बड़ी राहत

Published:

शिमला ।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने अपना चौथा बजट 2026-27 पेश करते हुए किसानों और पशुपालकों को सीधा आर्थिक लाभ देने वाली कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस बजट का मुख्य फोकस ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, किसानों की आय बढ़ाना और बिचौलियों की भूमिका को कम करना है।

सबसे अहम घोषणा डेयरी क्षेत्र से जुड़ी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष से गाय के दूध का क्रय मूल्य 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का मूल्य 61 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर किया जाएगा।

इससे पहले भी सरकार लगातार दूध के दाम बढ़ाती रही है, जिससे साफ है कि डेयरी सेक्टर को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है । इस बढ़ोतरी से लाखों पशुपालकों की आय में सीधा इजाफा होगा और उन्हें हर लीटर पर अधिक लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही दूध उत्पादकों को मिलने वाला इंसेंटिव भी 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ सीधे उनके खातों में मिले और बिचौलियों पर निर्भरता कम हो।

डेयरी सहकारी समितियों का विस्तार, Bulk Milk Cooler पर 65% सब्सिडी और A2 दूध की ब्रांडिंग जैसी योजनाएं भी इस दिशा में अहम कदम हैं।

कृषि क्षेत्र में भी किसानों को बड़ी राहत दी गई है। कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। गेहूं का MSP 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का 40 से 50 रुपये, जौ 60 से 80 रुपये और हल्दी 90 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है,

जबकि अदरक के लिए पहली बार 30 रुपये प्रति किलोग्राम MSP तय किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और खेती को लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।

सरकार ने “हिमाचल प्रदेश राज्य किसान आयोग” के गठन की भी घोषणा की है, जो किसानों की समस्याओं के समाधान, नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन और कृषि सुधारों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही “बीज गांव” योजना के तहत पारंपरिक बीज उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें किसानों को सब्सिडी और गांवों को इंफ्रास्ट्रक्चर सहायता मिलेगी।

पशुपालकों और पारंपरिक चरवाहा समुदायों के लिए 300 करोड़ रुपये की ‘PEHEL’ योजना शुरू की जाएगी, जिससे गद्दी, गुज्जर और किन्नौरा जैसे समुदायों के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। ऊन के MSP को 100 रुपये प्रति किलोग्राम तय करना भी उनके लिए बड़ा सहारा होगा।

मत्स्य क्षेत्र में भी राहत देते हुए मछलियों पर रॉयल्टी 7.5% से घटाकर 1% कर दी गई है, जिससे मछुआरों को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं पोल्ट्री, डेयरी और कृषि नवाचार के लिए भी कई योजनाएं लागू की जाएंगी, जिनसे रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे।

कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हमीरपुर के बड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा और हाइड्रोपोनिक खेती के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा।

राज्य में 400 डेयरी फार्मिंग इकाइयां स्थापित की जाएंगी और 600 लाभार्थियों को सेवा क्षेत्र में सहायता दी जाएगी। फार्म मशीनरी के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता 50:50 लागत साझेदारी के आधार पर दी जाएगी। “मुख्यमंत्री खेत बाड़बंदी योजना” के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी के लंबित बिजली एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल के लिए बड़ी जीत बताते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने अगले 20 वर्षों...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सम्मू गांव में इस त्योहार को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखता। ग्रामीणों के अनुस...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी बिजली हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फै...

पूरा पढ़ें (Read More) →
पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में सदियों से चली आ रही पारंपरिक लोक परंपरा ‘हुशू’ का आयोजन आज संपन्न होगा। दुर्गा अष्टमी की रात से शुरू होकर दीपावली से एक दिन पह...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हिमाचल के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्ष...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें