हिमाचल बजट 2026-27: पेंशन, नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल बजट 2026-27: पेंशन, नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान
हिमाचल बजट 2026-27: पेंशन, नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

Published:

शिमला ।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने अपना चौथा बजट पेश करते हुए कर्मचारियों के हित में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों के दौरान वेतन और पेंशन का बकाया जमा होता गया, जिससे लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की देनदारी बन गई है। वर्तमान सरकार इस बकाया भुगतान को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सदन में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 से पहले के सभी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को उनका लंबित एरियर वित्त वर्ष 2026-27 में दिया जाएगा। 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का पूरा बकाया भी इसी अवधि में मिलेगा। इसके लिए लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कर्मचारियों के हितों में स्टडी लीव पर जाने वाले कर्मचारियों को अब 100 प्रतिशत वेतन दिया जाएगा, जबकि पहले लीव पर गए कर्मचारियों को भी शेष वेतन का भुगतान किया जाएगा।

अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को राहत देते हुए, निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने पर उन्हें 31 मार्च 2026 और 30 सितंबर 2026 को नियमित किया जाएगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का वेतन 25 रुपये बढ़ाकर 450 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। वहीं, आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 13,750 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें