मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

माता चामुंडा भगवती ने फुटाखल गांव पहुंचकर भक्त के घर स्वीकार की मन्नत पूरी होने की दावत

सार

दरंग की प्राचीन आराध्य देवी माता चामुंडा भगवती मंगलवार को अपने हार कार्यक्रम के तहत फुटाखल गांव पहुंचीं। माता के रथ ने पधर, सुराहन, घोघरधार और डायन्नापार्क होते हुए यात्रा पूरी की। इस दौरान कई देवी-देवताओं के साथ देव मिलन हुआ और भक्त के घर मन्नत पूरी होने पर आयोजित दावत में माता ने भाग लिया।

2 मिनट
माता चामुंडा भगवती ने फुटाखल गांव पहुंचकर भक्त के घर स्वीकार की मन्नत पूरी होने की दावत

दरंग की आराध्य देवी चामुंडा भगवती के रथ ने पधर, सुराहन, घोघरधार और डायन्नापार्क होते हुए किया फुटाखल गांव का दौरा, देव मिलन और मांड्याली धाम रहा आकर्षण का केंद्र

दरंग क्षेत्र की प्राचीन आराध्य देवी माता चामुंडा भगवती मंगलवार को अपने हार कार्यक्रम के तहत फुटाखल गांव पहुंचीं। माता का रथ उपमंडल मुख्यालय पधर, सुराहन, घोघरधार और डायन्नापार्क होते हुए फुटाखल गांव पहुंचा, जहां भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ माता का स्वागत किया।

इस धार्मिक यात्रा के दौरान माता चामुंडा भगवती ने देव हुरंगकाली नारायण, देव पशाकोट, देव सुतरधारी ब्रह्मा और माता फुटाखल परमेश्वरी नौणी भगवती के साथ देव मिलन किया। देव मिलन के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

माता चामुंडा भगवती दरंग फुटाखल गांव निवासी पूरण चंद ठाकुर के घर मन्नत पूरी होने के उपलक्ष्य में आयोजित दावत को स्वीकार करने पहुंचीं। माता के रथ के साथ दर्जनों कारकून और देवलु भी यात्रा में शामिल रहे।

माता के सम्मान में भक्तों की ओर से पारंपरिक मांड्याली धाम का आयोजन किया गया। दिनभर दावत और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल रहने के बाद शाम के समय माता का रथ वापस अपने रथ भंडार मसेरन, दरंग के लिए रवाना हुआ।

माता चामुंडा भगवती के ज्येष्ठ गुर दिनेश शास्त्री और पुजारी हेम सिंह शर्मा ने बताया कि माता मन्नत पूरी होने पर अपने भक्त के घर फुटाखल गांव में दावत स्वीकार करने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि प्राचीन परंपरा के अनुसार माता का रथ भक्तों के बुलावे पर प्रदेश और बाहरी राज्यों में भी जाता है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को फुटाखल गांव का दौरा भी इसी धार्मिक परंपरा का हिस्सा था, जो श्रद्धा और भक्ति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

facebook

इस खबर के विषय

  • चामुंडा भगवती
  • धार्मिक यात्रा
  • फुटाखल गांव
  • मन्नत
  • देव मिलन
  • पारंपरिक कार्यक्रम
  • भक्ति
  • आराध्य देवी
  • माता चामुंडा
  • दावत

इस खबर को शेयर करें