मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

मंडी और सुंदरनगर में चुनाव के मद्देनज़र ड्राई डे घोषित

सार

नगर निगम मंडी और नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब बिक्री और वितरण पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

2 मिनट
मंडी और सुंदरनगर में चुनाव के मद्देनज़र ड्राई डे घोषित

मंडी/सुंदरनगर।

नगर निगम मंडी और नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए संबंधित क्षेत्रों में ड्राई डे घोषित किया है। इस दौरान शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, वितरण तथा परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम मंडी के मतदान क्षेत्र में 15 मई सांय 3 बजे से लेकर 17 मई को मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस 31 मई को ड्राई डे लागू रहेगा।

इस अवधि में होटल, रेस्टोरेंट, बार, क्लब, शराब की दुकानों सहित किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थान पर शराब बेचने, बांटने या परोसने की अनुमति नहीं होगी। आदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों और हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 30-1 के तहत जारी किए गए हैं।

वहीं नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने भी अधिसूचना जारी कर 15 मई सांय 3 बजे से 17 मई को मतदान समाप्ति तक ड्राई डे घोषित किया है।

इसके अलावा मतगणना दिवस पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेशों के तहत होटल, ढाबा, बार, क्लब और कैटरिंग हाउस समेत सभी सार्वजनिक और निजी स्थानों पर शराब की बिक्री और वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस खबर को शेयर करें