मंडी हत्याकांड: 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर आरोपी विकास, माता-पिता को भी पीट चुका है सनकी हत्यारा

मंडी हत्याकांड: 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर आरोपी विकास, माता-पिता को भी पीट चुका है सनकी हत्यारा
मंडी हत्याकांड: 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर आरोपी विकास, माता-पिता को भी पीट चुका है सनकी हत्यारा

Published:

मंडी।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले को दहला देने वाले सिया हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की आरंभिक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विकास न केवल सनकी है, बल्कि अत्यधिक झगड़ालू प्रवृत्ति का भी है।

न्यायालय ने आरोपी को 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जहां पुलिस उससे हत्या के असल कारणों को जानने का प्रयास करेगी।

वारदात के दिन की खौफनाक हकीकत सामने आई है। बीवाक (B.Voc) द्वितीय वर्ष की छात्रा सिया गुलेरिया सोमवार सुबह रोज की तरह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। वह रास्ते में अपनी सहेली से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी सामने से आ रहे आरोपी विकास ने अचानक 'दराट' (तेजधार हथियार) से उस पर हमला कर दिया।

सिया को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उसकी चीख सुनकर जब पड़ोस की एक महिला बाहर निकली, तो उसने आरोपी को मौके से भागते हुए देखा। पुलिस ने अब तक इस मामले में 11 लोगों के बयान दर्ज किए हैं और घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

जांच में आरोपी विकास के हिंसक अतीत का भी पता चला है। बताया जा रहा है कि वह पहले अपने माता-पिता के साथ भी मारपीट कर चुका है। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन तब माता-पिता की गुहार पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस अब आरोपी की पिछले 15 दिनों की गतिविधियों का डेटा जुटा रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या उसने इस हत्याकांड की साजिश पहले से रची थी।

गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आरोपी को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे मंडी जेल भेज दिया गया। अब रिमांड के दौरान पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ करेगी।

मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है और हत्या के पीछे की मुख्य वजह का पता लगाया जा रहा है। साक्ष्यों को मजबूती से जुटाया जा रहा है ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें