27 अप्रैल को शिमला पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अटल टनल और पालमपुर में भी होंगे कार्यक्रम; जानें पूरा शेड्यूल

Published:

शिमला।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अप्रैल के अंत में हिमाचल प्रदेश के अपने वार्षिक ग्रीष्मकालीन प्रवास पर आ रही हैं। निर्धारित संभावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 27 अप्रैल से 2 मई 2026 तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगी।

इस दौरान वे शिमला के मशोबरा स्थित 'राष्ट्रपति निवास' (The Retreat) में ठहरेंगी और पालमपुर व लाहौल-स्पीति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आधिकारिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

27 अप्रैल (सोमवार) दिल्ली से रवानगी, कल्याणी हेलीपैड आगमन और राष्ट्रपति निवास (मशोबरा) में रात्रि ठहराव। 28 अप्रैल (मंगलवार) राष्ट्रपति निवास में विभिन्न उद्घाटन समारोहों के लिए समय आरक्षित।

29 अप्रैल (बुधवार) अटल टनल (रोहतांग) और सिस्सू का दौरा। BRO अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग और मॉडल रूम का निरीक्षण। 30 अप्रैल (गुरुवार) पालमपुर दौरा CSK कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। 1-2 मईशिमला में आधिकारिक नियुक्तियां और आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) का दौरा।

राष्ट्रपति के इस दौरे में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल का दौरा विशेष आकर्षण रहेगा। यहाँ सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारी उन्हें टनल की कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं पर प्रेजेंटेशन देंगे।

इसके बाद, 30 अप्रैल को वे पालमपुर स्थित चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी, जहाँ उनकी उपस्थिति की पुष्टि हो चुकी है।

राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर प्रदेश प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट पर है। यात्रा के दौरान सचिव, प्रेस सचिव, एएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का एक बड़ा दस्ता उनके साथ रहेगा। मशोबरा और कल्याणी हेलीपैड के आसपास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है।

यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हिमाचल के प्रति उनके प्रेम और नियमित ग्रीष्मकालीन प्रवास की परंपरा का हिस्सा है। गौरतलब है कि मई 2025 में भी उनका हिमाचल दौरा प्रस्तावित था, लेकिन उस समय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर उपजे तनाव के कारण सुरक्षा कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा था।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें