हिमाचल में 19 अप्रैल तक मौसम का तांडव: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ओलावृष्टि और बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी।

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती धूप के बीच मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से 19 अप्रैल तक पूरे राज्य में मौसम खराब बना रहेगा।

प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, मैदानी जिलों (ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा) में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ तेज अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की प्रबल आशंका है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 7 जिलों (ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू) में पारा 30°C के पार चला गया है, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ गई है।अधिकतम तापमान में अभी 2°C से 3°C की और बढ़ोतरी हो सकती है। 19 अप्रैल तक बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 3°C से 5°C तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, यह खराब मौसम का दौर 19 अप्रैल तक ही रहेगा। 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम फिर से साफ हो जाएगा और चटक धूप खिलने के साथ तापमान में दोबारा बढ़ोतरी शुरू होगी।

ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में बागवानों और किसानों को ओलावृष्टि से बचने के उचित प्रबंध करने की सलाह दी गई है। ऊंचे क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटक स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करें।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें