CBSE 10th Result: हिमाचल के नवदीप प्रजापत ने गाड़े सफलता के झंडे, मिले 99.6% अंक; उत्तर भारत में प्रदेश का दबदबा

Published:

शिमला।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में हिमाचल प्रदेश ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। उत्तर भारत के राज्यों में हिमाचल प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

बुधवार को जारी किए गए इन नतीजों में हिमाचल के विद्यार्थियों ने पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रदेश का इस वर्ष का कुल परीक्षा परिणाम 97.78 फीसदी रहा है, जो पिछले वर्ष के 97.26 फीसदी के मुकाबले 0.52% अधिक है। उत्तर भारत में केवल जम्मू-कश्मीर (99.15%) ही हिमाचल से आगे रहा।

प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। छात्राओं का पास प्रतिशत 98.44% रहा, जबकि छात्रों का प्रतिशत 97.30% दर्ज किया गया। प्रदेश से कुल 17,734 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 17,709 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे।

कुल 17,316 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। जवाहर नवोदय विद्यालयों ने 100% परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन 99.83% और निजी स्कूलों का 97.49% रहा।

बिलासपुर जिले के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बरमाणा के छात्र नवदीप प्रजापत ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले नवदीप के पिता ललित कुमार एसीसी (ACC) में असिस्टेंट मैनेजर हैं और माता सुमन प्रजापत गृहिणी हैं।

सफलता की कहानी और कार्यप्रणाली

नवदीप ने बताया कि वे केवल 2 से 3 घंटे की नियमित सेल्फ स्टडी करते थे। उनकी सफलता का राज लंबे समय तक बैठना नहीं, बल्कि एकाग्रता थी। वे हर एक घंटे के अंतराल में छोटे ब्रेक लेते थे और कभी-कभी दोस्तों के साथ बाहर घूमकर खुद को तरोताजा रखते थे। नवदीप अब जेईई (JEE) मेन की तैयारी कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

पढ़ाई को बोझ न समझें, इसे एक लक्ष्य के रूप में लें। बिना अनुशासन के सफलता संभव नहीं है। रोजाना की थोड़ी-थोड़ी लेकिन नियमित पढ़ाई ही आपको बड़े लक्ष्यों तक पहुँचाती है।" — नवदीप प्रजापत

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें