मंडी: "आप AC में बैठे हैं, बाहर सड़कें देखें", धर्मपुर में EXN पर बरसे पूर्व मंत्री के बेटे रजत ठाकुर

Published:

मंडी I

हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की खस्ताहालत को लेकर बुधवार को भारी हंगामा हुआ। लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने विभाग के मंडल कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र एवं भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर और विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

"कुर्सी तोड़ने से कुछ नहीं होगा, मौके पर जाएं"

प्रदर्शन के बाद रजत ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ एक्सईएन के कार्यालय पहुंचे। अधिकारी को फील्ड में न जाने पर आड़े हाथों लेते हुए रजत ठाकुर ने कहा आप आराम से एसी कमरे में बैठे हैं, कभी बाहर निकलकर सड़कों की हालत भी देखें।

यह आपका निजी दफ्तर नहीं, सरकारी कार्यालय है। क्या आप एक बार भी प्रभावित जगह (कैंची मोड़) पर गए? आप यंग अफसर हैं, आपको मौके पर जाकर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन आपने कुछ नहीं किया। सिर्फ कुर्सी तोड़ने से समाधान नहीं होगा।

कैंची मोड़ पर सड़क धंसने से जनता परेशान

विवाद की मुख्य जड़ सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग पर कैंची मोड़ के पास धंसी हुई सड़क है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने के कारण मार्ग पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

भाजपा की चेतावनी: जल्द बहाली न हुई तो होगा 'चक्का जाम'

रजत ठाकुर ने विभाग को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया, तो भाजपा स्थानीय जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी और चक्का जाम करेगी। उन्होंने यह मांग भी उठाई कि सड़क के डंगे (सपोर्टिंग वॉल) को नुकसान पहुँचाने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

विभाग का पक्ष

दूसरी ओर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने शांत रहने का प्रयास करते हुए कहा कि सड़क बहाली का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी बाधाओं को दूर कर जल्द ही यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें