हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 25026) के 312 पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) की तिथियां घोषित कर दी हैं।
यह परीक्षा 4 और 5 मई को आयोजित की जाएगी। इस बार की परीक्षा ऐतिहासिक है क्योंकि प्रदेश हाईकोर्ट के निर्णय के बाद पहली बार पुरुष अभ्यर्थियों को भी इस भर्ती में शामिल होने का अवसर मिला है। कुल पद 312, कुल अभ्यर्थी 9,664, महिला अभ्यर्थी 9,587, पुरुष अभ्यर्थी 77 (पहली बार शामिल), परीक्षा केंद्र प्रदेश भर में 16 केंद्र।
परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारी मोबाइल पर SMS के जरिए भी भेजी जाएगी। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट, ईमेल और SMS चेक करते रहें।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) हमीरपुर ने मई और जून में होने वाली नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परीक्षा फॉर्म की समयसीमा
बिना विलंब शुल्क: 27 अप्रैल तक।
विलंब शुल्क के साथ: 28 अप्रैल के बाद आवेदन करने पर लेट फीस देय होगी।
कौन कर सकता है आवेदन: बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी सहित सभी यूजी (UG) और पीजी (PG) विषयों के छात्र।
तकनीकी विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस (CBCS) और एनईपी (NEP) के तहत डिग्री पूरी कर चुके छात्रों को अपनी क्लास या ग्रेड सुधारने का एक विशेष मौका दिया है।अंतिम तिथि 11 मई तक है। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर डाक द्वारा या स्वयं विश्वविद्यालय में जमा करना होगा।