शोक की लहर: हिमाचल पुलिस के मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का निधन, PGI चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

शोक की लहर: हिमाचल पुलिस के मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का निधन, PGI चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस
शोक की लहर: हिमाचल पुलिस के मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का निधन, PGI चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

Published:

नाहन I

सिरमौर जिला पुलिस में तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह (42) का बुधवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। कर्तव्यनिष्ठ और मृदुभाषी स्वभाव के धनी कुलदीप सिंह पिछले चार दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह (नं. 390) पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा पुलिस थाना में बतौर जांच अधिकारी (IO) तैनात थे। वह 19 अप्रैल को अवकाश लेकर घर गए थे, जहाँ अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उन्हें गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिवंगत कुलदीप सिंह सिरमौर जिले की पच्छाद तहसील के गांव बोहलघाट (गागल शिकौर) के रहने वाले थे। उनके करियर पर एक नजर वर्ष 2008 में हिमाचल पुलिस में बतौर आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती हुए। पिछले 18 वर्षों से उन्होंने विभाग में अपनी सराहनीय सेवाएं दीं। वर्ष 2024 से वे थाना माजरा में मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस विभाग ने कुलदीप सिंह के निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताया है। उनके सहकर्मियों ने उन्हें एक अनुशासित और मेहनती साथी के रूप में याद किया। मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का निधन पूरे पुलिस परिवार के लिए बहुत दुखद है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।" — मानवेंद्र ठाकुर, डीएसपी, पांवटा साहिब

कुलदीप सिंह अपने पीछे वृद्ध पिता तुलसी राम और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें