सुक्खू सरकार का फिर यू टर्न,हिमाचल भवन-सदन की दरें सुबह बढ़ाईं, विरोध के बाद शाम को आदेश वापस

सुक्खू सरकार का फिर यू टर्न,हिमाचल भवन-सदन की दरें सुबह बढ़ाईं, विरोध के बाद शाम को आदेश वापस
सुक्खू सरकार का फिर यू टर्न,हिमाचल भवन-सदन की दरें सुबह बढ़ाईं, विरोध के बाद शाम को आदेश वापस

Published:

शिमला I

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार एक बार फिर अपने फैसले को लेकर चर्चा में है। मंगलवार को सरकार ने दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन व सदन के चुनिंदा कमरों के किराये में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी की, लेकिन भारी विरोध और तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए शाम होते-होते इन आदेशों को वापस ले लिया।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा सुबह जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन व शिमला के सर्किट हाउस के वीआईपी कमरों के रेट में भारी इजाफा किया गया था। पुरानी दर 1,200 रुपये प्रति रात्रि। नई प्रस्तावित दर 4,000 रुपये (सभी करों सहित)।

नई दरों के अनुसार नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन के कमरा नंबर 307, 308, 309, 310, 405, 406 और 407 का किराया सभी करों सहित 4,000 रुपये प्रति रात्रि निर्धारित किया था।

इसके अलावा नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन का कमरा नंबर 101, 102, 303 और 304, हिमाचल भवन चंडीगढ़ में कमरा नंबर 107, 108, 109 202, 203 और 204 और शिमला स्थित विल्लीज पार्क सर्किट हाउस के चयनित कमरों के लिए भी यही दरें लागू की थीं। पहले इन कमरों का रेट 1,200 रुपये था।

किराये में अचानक हुई इस भारी बढ़ोतरी का चौतरफा विरोध शुरू हो गया। इसके बाद सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अनिल कुमार ने आदेश जारी कर नई दरों को फिलहाल स्थगित कर दिया।

विभाग के अनुसार, पोर्टल और सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते नई दरें सही ढंग से अपलोड नहीं हो पाई थीं, इसलिए पुराने रेट ही प्रभावी रहेंगे। हालांकि, यह भी कहा गया है कि नई दरों की अधिसूचना भविष्य में दोबारा जारी की जा सकती है।

किराया बढ़ाने के साथ-साथ सरकार ने आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कुछ नए निर्देश भी दिए थे। 30% कमरों की पुष्टि रात 12 बजे और 50% की शाम 5 बजे तक की जाएगी। कमरों में केवल वही व्यक्ति ठहर सकेगा, जिसके नाम पर आधिकारिक बुकिंग होगी। पर्यटन विकास निगम (HPTDC) को भवनों में सुविधाओं और साफ-सफाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें