सुंदरनगर नगर परिषद चुनाव : 29 अप्रैल से नामांकन शुरू, 75 हजार की 'खर्च सीमा' ने बढ़ाई प्रत्याशियों की टेंशन

Published:

सुंदरनगर I

मंडी जिला की सबसे बड़ी नगर परिषद, सुंदरनगर के 13 वार्डों के लिए चुनावी रणभेरी बज चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद प्रशासन ने मतदान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने विस्तृत चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया है।

नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए 29, 30 अप्रैल तथा 2 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 6 मई को दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उसी दिन शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित वार्डों में 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान उपरांत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस बार प्रत्याशियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने प्रचार बजट को नियंत्रित करना होगा। एसडीएम अमर नेगी ने स्पष्ट किया कि कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार पर 75,000 रुपये से अधिक खर्च नहीं कर पाएगा।

किसी भी व्यक्ति के घर या दीवार पर पोस्टर-बैनर लगाने से पहले मालिक की लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रत्याशी को चुनावी कैंप (बस्ता) लगाने की अनुमति नहीं होगी।

चुनाव आयोग प्रत्याशियों के हर खर्च और प्रचार गतिविधि पर पैनी नज़र रखेगा। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। — अमर नेगी, एसडीएम सुंदरनगर।

नगर परिषद सुंदरनगर के 13 वार्डों के पार्षद चुने जाने हैं। 17 मई को मतदान प्रक्रिया खत्म होते ही मतगणना की जाएगी। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें