हिमाचल में गर्मी का प्रहार: ऊना 38.7°C, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल में गर्मी का प्रहार: ऊना 38.7°C, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का 'येलो अलर्ट'
हिमाचल में गर्मी का प्रहार: ऊना 38.7°C, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का 'येलो अलर्ट'

Published:

शिमला I

हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती धूप ने मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों की ठंडक को भी चुनौती देना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में 3.6°C की भारी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। कांगड़ा में 35.2, सुंदरनगर में 35, बरठीं में 34.7, मंडी में 34.4, भुंतर में 33 और नाहन में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गर्मी बढ़ने से शिमला और मनाली शहर में भी दोपहर के समय कम रहती है चहलपहल।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तपती गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से मौसम में कई बदलाव आएंगे ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्का हिमपात (Snowfall) होने की संभावना है।

25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान लगया जा रहा है। 26-27 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी के आसार है।

मौसम विभाग ने 25 से 28 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और अचानक मौसम बदलने की प्रबल संभावना है। इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को फिलहाल जारी भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें