शिमला में दहशत: 10वीं की छात्रा पर पत्थर से प्राणघातक हमला, लहूलुहान हालत में IGMC रेफर

शिमला में दहशत: 10वीं की छात्रा पर पत्थर से प्राणघातक हमला, लहूलुहान हालत में IGMC रेफर
शिमला में दहशत: 10वीं की छात्रा पर पत्थर से प्राणघातक हमला, लहूलुहान हालत में IGMC रेफर

Published:

शिमला I

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गए हैं। संजौली क्षेत्र के बड़फर गांव में एक युवक ने 10वीं कक्षा की छात्रा पर पत्थरों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में छात्रा को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर के पास ही मौजूद थी, तभी अचानक एक युवक ने उस पर पत्थरों से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमला इतना जोरदार था कि छात्रा के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने खून से लथपथ छात्रा को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

हाल ही में जिला मंडी में छात्रा सिया की दराट से काटकर की गई नृशंस हत्या के बाद, शिमला की इस घटना ने प्रदेश भर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र में डर पैदा कर रही हैं। एक ग्रामीण महिला ने कहा, पहले यहां कभी ऐसा माहौल नहीं था, लेकिन अब हमें अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर लग रहा है।

घटना के बाद बड़फर गांव में भारी तनाव और आक्रोश है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संजौली और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी खौफनाक वारदातों को रोका जा सके।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें