30 जुलाई से शुरू होगी पवित्र किन्नौर कैलाश यात्रा 2026, 28 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण

30 जुलाई से शुरू होगी पवित्र किन्नौर कैलाश यात्रा 2026, 28 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण
30 जुलाई से शुरू होगी पवित्र किन्नौर कैलाश यात्रा 2026, 28 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Published:

10 अगस्त तक चलेगी यात्रा, प्रतिदिन 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति; बिना पंजीकरण यात्रा की नहीं होगी इजाजत।

देवभूमि किन्नौर स्थित पंच कैलाशों में से एक पवित्र किन्नौर कैलाश यात्रा-2026 का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा। जिला प्रशासन ने यात्रा को 30 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक संचालित करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा की अवधि पूरी तरह मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी और आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

यह निर्णय शनिवार को एसडीएम कल्पा एवं किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष पदम भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में वन, पुलिस, स्वास्थ्य, होमगार्ड, जल शक्ति, राजस्व तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

28 जुलाई से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण

जिला पर्यटन अधिकारी पदम भारद्वाज ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 28 जुलाई से शुरू होगा, जबकि ऑफलाइन पंजीकरण 30 जुलाई से किया जाएगा। इस वर्ष प्रतिदिन 375 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

19 किलोमीटर का कठिन पैदल ट्रैक

किन्नौर कैलाश यात्रा लगभग 19 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रैक से होकर गुजरती है। किन्नौर कैलाश पर स्थित 72 फीट ऊंचा प्राकृतिक शिवलिंग श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है और हर वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

भूस्खलन के चलते पहले स्थगित की गई थी यात्रा

बैठक में बताया गया कि प्रारंभिक रैकी के दौरान कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा मिलने के कारण 28 जून को यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद 10 जुलाई को दोबारा रैकी टीम भेजी गई, जिसने 16 जुलाई को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और मरम्मत कार्य पूरे किए जा रहे हैं, जिसके बाद यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया।

सुरक्षा और चिकित्सा के व्यापक इंतजाम

प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर कानून-व्यवस्था, यातायात, चिकित्सा, पेयजल, पंजीकरण, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है।

यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर निम्नलिखित व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी:

यात्रा केवल तंगलिंग–मेलिंग खाता–गुफा मार्ग से ही संचालित की जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें