कांगड़ा पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': एक ही रात में शराब माफिया के तीन ठिकानों पर स्ट्राइक, 495 पेटी अवैध शराब बरामद

Published:

कांगड़ा।

जिला कांगड़ा में पुलिस ने शराब माफिया की कमर तोड़ते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में चलाई गई विशेष मुहिम के तहत पुलिस ने एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर 495 पेटी (5940 बोतलें) बिना बिल की देसी शराब बरामद की है।

इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

कांगड़ा बाईपास: नाका देखकर घबराया चालक, 149 पेटियाँ बरामद

पहली बड़ी सफलता पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कांगड़ा बाईपास पर मिली। देर रात लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने एक जीप को रोका जो समेला से शाहपुर की ओर जा रही थी। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।तलाशी लेने पर जीप से 149 पेटी (1788 बोतलें) देसी शराब बरामद हुई। बाजार में इस खेप की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

खोली टांडा: सबसे बड़ी खेप, भागते हुए पकड़ा आरोपी

दूसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई खोली टांडा के पास अमल में लाई गई। यहाँ पुलिस टीम को चकमा देकर एक जीप चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया। इस वाहन से 200 पेटी देसी शराब की बरामदगी हुई। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

मलां (नगरोटा बगवां): तीसरी स्ट्राइक में 140 पेटियाँ ज़ब्त

पुलिस की तीसरी टीम ने मलां (नगरोटा बगवां) क्षेत्र में दबिश दी। यहाँ भी पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए 140 पेटी अवैध देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की।

बिना बिल के खपाने की थी तैयारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन तीनों ही मामलों में शराब की बोतलों का कोई वैध बिल या परमिट पेश नहीं किया जा सका। पकड़ी गई शराब 'देसी संतरा' मार्का की है, जिसे अवैध रूप से क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।

कांगड़ा पुलिस नशे और अवैध शराब के खिलाफ शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। एक ही रात में 495 पेटियों की बरामदगी पुलिस की सतर्कता का प्रमाण है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।— अंकित शर्मा, डीएसपी कांगड़ा

कांगड़ा पुलिस की इस त्वरित और संगठित कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि शराब की यह इतनी बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और इसका मुख्य सरगना कौन है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें