जवाली के देहरी में खंडहर शेड से मिला युवक का गला-सड़ा शव, गुमशुदगी के बाद पुलिस जांच में जुटी
सार
पुलिस जिला नूरपुर के जवाली थाना क्षेत्र म ें एक युवक का गला-सड़ा शव मिलने से सनसनी फैल गई। पंचायत पनालथ के देहरी स्थित एक खंडहर शेड से बरामद शव की पहचान जरोट निवासी 24 वर्षीय साहिल कुमार के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने 8 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रकाशित: ()2 मिनट347 शब्द

