हिमाचल में आपदा प्रबंधन का नया मॉडल: गांव-गांव तैयार होंगे 75,000 'आपदा रक्षक', SDRF देगी स्पेशल ट्रेनिंग

Published:

शिमला:

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं (भूस्खलन, बादल फटने, बाढ़) के दौरान अब राहत और बचाव कार्यों के लिए सरकारी टीमों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार अब स्थानीय स्तर पर ही 'आपदा रक्षकों' की एक बड़ी फौज तैयार करने जा रही है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मोर्चा संभाल लेंगे।

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रारंभिक चरण में 5,000 आपदा रक्षक तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी संख्या को भविष्य में बढ़ाकर 75,000 करने का लक्ष्य रखा गया है।

SDRF की विशेषज्ञ टीमें संभालेंगी ट्रेनिंग का जिम्मा

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की विशेषज्ञ टीमें इन स्वयंसेवकों को हर महीने प्रशिक्षित करेंगी। योजना के अनुसार, एक महीने में करीब 1500 से 2000 आपदा रक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

3 दिन के विशेष प्रशिक्षण में क्या सीखेंगे स्वयंसेवक?

चुने गए स्वयंसेवकों को 3-3 दिनों का कड़ा और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा

आपदा के पहले चंद मिनटों में कैसे रियेक्ट करें। प्राथमिक उपचार (First Aid)घायलों को तुरंत मेडिकल रिलीफ देना। रस्सी बचाव तकनीक खाई या मलबे में फंसे लोगों को रस्सी के सहारे निकालना। खोज एवं बचाव (Search & Rescue)लापता लोगों को ढूंढना और सुरक्षित स्थान पर लाना। संचार व जोखिम प्रबंधन आपदा एजेंसियों के साथ तालमेल और रिस्क को मैनेज करना।

शुरुआती 'गोल्डन ऑवर' में निभाएंगे अहम भूमिका

विशेषज्ञों के अनुसार, बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ या सड़क दुर्घटनाओं के शुरुआती घंटों (जिन्हें गोल्डन ऑवर भी कहा जाता है) में स्थानीय लोगों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

दूरदराज के इलाकों में जब तक सरकारी राहत दल पहुंचेंगे, उससे पहले ये प्रशिक्षित 'आपदा रक्षक' प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और प्राथमिक उपचार देने का काम शुरू कर देंगे। इससे जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

'रेडी परियोजना' से मजबूत होगा इन्फ्रास्ट्रक्चर

हिमाचल प्रदेश लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है, जिससे भारी नुकसान होता है। इसी को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन की 'रेडी परियोजना' (READY Project) के तहत आपदा से पहले के इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं।

इसके तहत न केवल आधारभूत ढांचे (Infrastructure) को मजबूत किया जा रहा है, बल्कि पहले से ही आवश्यक साजो-सामान का प्रबंध भी किया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर आपदा रक्षक तैयार किए जा रहे हैं।

हमारा लक्ष्य हर महीने 1500 से 2000 आपदा रक्षक तैयार करने का है। इस पहल से प्राकृतिक आपदा के तुरंत बाद प्रभावित लोगों को मौके पर ही त्वरित राहत मिल सकेगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें