शिमला ग्रीष्मोत्सव: बारिश भी नहीं फीका कर सकी चौथी सांस्कृतिक संध्या का रंग, गुरनाम भुल्लर के गानों पर जमकर थिरके लोग

Published:

शिमला:

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से मशहूर पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर के नाम रही। रिज मैदान पर आयोजित इस शाम में भुल्लर ने अपने सुपरहिट गानों से ऐसा समां बांधा कि कड़ाके की बारिश के बीच भी लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।

इस सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्टार कलाकार के मंच पर आने से पहले स्थानीय और अन्य नामी गायकों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

बारिश के बीच भुल्लर का धमाल

रात ठीक 8:45 बजे जैसे ही पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने मंच संभाला, वैसे ही आसमान से मेघ बरसने शुरू हो गए। लेकिन बारिश भी दर्शकों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। भुल्लर ने जैसे ही अपने मशहूर गीत "तेरी गुट्ट नूं कड़ा सरदारनिए" और "डायमंड दी झांजर पा देयांगे" की शुरुआत की,

रिज मैदान में उमड़ी भीड़ बारिश में भीगते हुए भांगड़ा डालने लगी। इसके बाद उन्होंने जिंदगी हसीन, झल्ला जेया मैं तू वी झल्ली, असी तैंनू प्यार नी करदे, इश्क तुर्के आया मेरे बूहे ते, और मुंडा करदा कनाडा विच नौकरी जैसे कई गानों पर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

अव्यवस्था के कारण सैलानी हुए परेशान

उत्सव के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बारिश से बचने के लिए लोग टेंट की ओर भागने लगे। इस दौरान पुलिस द्वारा मंच के पास एकत्र लोगों को हटाने के लिए दिए गए धक्के के कारण पर्यटकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने भीड़ के बीच केवल दो ही एंट्री पॉइंट (स्कैंडल पॉइंट और रानी झांसी पार्क की ओर से) खुले रखे थे और बाकी सभी रास्ते बंद कर दिए थे। इसके चलते चेकिंग एरिया में लोगों की लंबी कतारें लग गईं और लोग इधर-उधर भटकते नजर आए।

'शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव' के नतीजों का इंतजार

राजधानी के झांसी पार्क में चल रहे 'शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव' के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में अपने पहाड़ी पकवानों का प्रदर्शन करने वाली तीन महिला स्टॉल संचालकों को विजेता चुना जाएगा।

विजेताओं का चयन पर्यटकों की भीड़ और स्वच्छता के उच्च मानकों जैसे महत्वपूर्ण पैमानों के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

आज अंतिम सांस्कृतिक संध्या: जस्सी गिल और बब्बल राय मचाएंगे धूम

शुक्रवार को इस अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जो रात 12:00 बजे तक चलेगी। इस समापन संध्या में मशहूर पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय की जोड़ी अपनी लाइव परफॉर्मेंस से धमाल मचाएगी।

रोमांच का सफर: हेलीकॉप्टर जॉय राइड के लिए पंजीकरण आज से

सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए ग्रीष्मोत्सव के दौरान हेलीकॉप्टर जॉय राइड का भी आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे डीसी शिमला के आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसके लिए पंजीकरण लिंक और अन्य जरूरी विवरण साझा किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें