गाड़ी के स्टीयरिंग से 264.6 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन राज्यों में सक्रिय अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क पर स्ट्राइक; आरोपी गिरफ्तार,गाड़ी जब्त

Published:

नूरपुर, 11 जून। पुलिस जिला नूरपुर ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 264.6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

यह खेप एक होंडा अमेज कार के स्टीयरिंग काउल कवर के भीतर बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार CIA नूरपुर की टीम उलेहड़ियां-मीलवान मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि पंजाब का एक सप्लायर भारी मात्रा में हेरोइन लेकर मीलवान क्षेत्र में सप्लाई देने पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर कार्रवाई की और संदिग्ध वाहन को घेर लिया।

तलाशी के दौरान सफेद रंग की होंडा अमेज कार (PB-06W-4003) के स्टीयरिंग काउल कवर के अंदर छिपाया गया एक पारदर्शी पॉलिथीन पैकेट बरामद हुआ। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई। बरामद हेरोइन का कुल वजन 264.6 ग्राम पाया गया, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत व्यावसायिक मात्रा (Commercial Quantity) की श्रेणी में आता है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 41 वर्षीय जितेंद्र सिंह निवासी गांव भर्टवाल, डाकघर रियाली कलां, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। उसके खिलाफ जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से तीन राज्यों में सक्रिय अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने बरामद हेरोइन और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर इसके अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें