शिमला:
हिमाचल प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर इंतज़ार खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग आज यानी 29 अप्रैल को पंचायत चुनावों की आधिकारिक अधिसूचना जारी करने जा रहा है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी आज अपने-अपने जिलों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पंचायत में किस दिन मतदान होगा।
इन पदों के लिए होगा मतदान
प्रदेश की शेष 3754 पंचायतों में लोकतंत्र के इस पर्व के दौरान भारी संख्या में प्रतिनिधि चुने जाएंगे:
मतपत्रों (Ballot Papers) से होगी वोटिंग
राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्णय लिया है कि मतदान की पूरी प्रक्रिया ईवीएम के बजाय मतपत्रों के माध्यम से संपन्न करवाई जाएगी। इसके लिए आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं और मतपेटियों के साथ-साथ मतपत्रों की छपाई और वितरण की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था
महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी सुविधा के लिए आयोग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं चुनाव में अलग से महिला मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों की पूरी कमान महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथों में होगी। इसके अलावा, अधिक मतदाता संख्या वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सहायक मतदान केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।
चुनावी सरगर्मियां तेज
अधिसूचना जारी होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान, उपप्रधान और वार्ड स्तर पर दावेदारों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रशासन ने चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है।