उप मुख्यमंत्री ने बालीवाल में 1.34 करोड़ से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री ने बालीवाल में 1.34 करोड़ से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास
उप मुख्यमंत्री ने बालीवाल में 1.34 करोड़ से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

Published:

ऊना।

हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को बालीवाल में 1.34 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का शिलान्यास किया।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से आसपास के गांवों के हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों का रुख न करना पड़े और समय पर इलाज सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि एक समय हरोली क्षेत्र बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझता था, लेकिन आज यह क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की एक मजबूत मिसाल बन चुका है। स्वास्थ्य संस्थानों की सुदृढ़ श्रृंखला स्थापित होने से ग्रामीणों को अब घर के समीप ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो रहा है।

उन्होंने बताया कि 100 बिस्तरों की क्षमता वाले सिविल अस्पताल हरोली में शिशु रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, मेडिसीन, एनेस्थीसिया, त्वचा रोग, सर्जरी और माइक्रोबायोलॉजी जैसी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ नर्सों की तैनाती के साथ अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी आधुनिक सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में हाल ही में 3.69 करोड़ की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीटन का लोकार्पण किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं।

इसके अलावा 1.02 करोड़ की लागत से तैयार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठारबीत भी जनता को समर्पित किया जा चुका है। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को प्राथमिक उपचार, नियमित जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से मिल रही हैं।

इसके अलावा भी दुलैहड़, भदसाली, कुंगड़त में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पंजावर, पालकवाह, बढ़ेड़ा, कुठारबीत, बालीवाल, बाथड़ी और खड्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 1.17 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र को विकास और जनसेवा का आदर्श मॉडल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर समान रूप से कार्य किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसके घर-द्वार के निकट बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आए।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रणजीत राणा, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य अशोक ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) ऊना डॉ संजय मनकोटिया, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग बलदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें